Kashi ka News. मंत्री अनिल राजभर की गुमशुदगी को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

 मंत्री अनिल राजभर की गुमशुदगी को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की टूटी-फूटी और गड्ढे युक्त सड़कों की समस्या को लेकर शिवपुर विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी एवं अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

इस मौके पर अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि शिवपुर विधानसभा के विधायक व मंत्री अनिल राजभर काफी दिनों से क्षेत्र से लापता चल रहे हैं, जिससे विकास अवरूद्ध हो गया है। रिंग रोड से चांदपुर मुस्तफा होते हुए रामपुर, मोकलपुर जाने वाली सड़क हों या चंद्रा चौराहा से भगतुआं रोड से जुड़ने वाली सभी ग्रामीण रोड़ हों या पिसौर, दानूपुर, उदयपुर, चांदमारी, दीनापुर क्षेत्र की सड़क हो या नव सृजित नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कें टूटी फूटी गड्ढा युक्त हो गई है। राहगीर व क्षेत्रीय जनता चोटिल हो रही लेकिन विधायक राजभर के लापता होने के कारण सड़के नहीं बन पा रही है हम सभी लोग विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बहुत ही खोजबीन किया गया कि यदि विधायक जी कहीं मिल जावे तो उन्हें विधानसभा क्षेत्र की टूटी फूटी सड़कों की दयनीय दशा के बारे में अवगत कराया जाए। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस की मांग किया है क्षेत्रीय विधायक अनिल राजभर जी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल विधायक को खोजवाया जावे ताकि शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की दशा में सुधार हो सके। हम कांग्रेस के पदाधिकारीगण व शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता आप की सदैव आभारी रहेंगे।

इस मौके पर प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू भाई, शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, विरेन्द्र कुमार, वकार अहमद सिद्दीकी, सैय्यद अफाक हुसैन शान, अशोक कुमार, लोकेश सिंह, आनन्द सिंह, रितुराज, विजय नारायण दूबे, हरिश्चंद्र मौर्य, पवन शर्मा, राघवेन्द्र, विवेक सिंह, विरेन्द्र प्रताप सिंह, रतन लाल सेठ, राजीव कुमार, राजू राम, रामकुमार, श्याम बाबू सिंह, विनोद सिंह सहित अनेको अधिवक्ता व अन्य सैकड़ों शिवपुर क्षेत्र की जनता मौजूद रहीं।