Kashi Ka News राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर एवं डी एम ने किया स्थलीय निरीक्षण

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर एवं डी एम ने किया स्थलीय निरीक्षण।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी, 13 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काशी आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को अपराह्नन तीन बजे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन एवं जिलाधिकारी एस राजलिंगम गौदोलिया चौराहे पर पहुंचे और वहां से सुरक्षा व्यवस्थाका खाका खींचा एवं वहां से पैदल दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा काशी विश्वनाथ जी का दर्शन-पूजन करने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने जायेगी। 

आरती स्थल के पास चार स्तरीय सुरक्षा पर दोनों अधिकारियों ने मंथन किया एवं पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करने के लिए डीसीपी, एसडीएम एवं एसीपी तथा थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। वहीं घाट पर विशिष्ट अतिथि के आगमन के दौरान रैम्पन कहां बनाएं जाए जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित ना हों, साथ ही पुलिसकर्मियों और अधिकारियो के ड्यूटी प्वाइंट की समीक्षा की गई। राष्ट्रपति के सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसके लिए सुरक्षाकर्मी एवं अधिकारियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।

राष्ट्रपति के सुरक्षा की कमान एसपीजी अफसरों के अलावा एडीजी स्तर के अधिकारी संभालेंगे साथ ही तीन दर्जन आइपीएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, पांच दर्जन डिप्टी एसपी, पांच दर्जन पुलिस निरीक्षक, दो हजार उपनिरीक्षक एवं तीन से पांच हजार महिला एवं पुरुष आरक्षियों की डियूटी लगायी जा रही है, तत्पश्चात दो घंटे कड़े मंथन के बाद घाट से कमिश्नर और डीएम वापस पैदल गौदोलिया होते हुए चौक क्षेत्र की ओर रवाना हो गए।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश कुमार पाण्डेय तथा कई थाने के थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।