Kashi ka News. भारत सुरक्षा परिषद के निर्वाचित पदाधिकारीयों का पद ग्रहण शपथ समारोह संपन्न।

 भारत सुरक्षा परिषद के निर्वाचित पदाधिकारीयों का पद ग्रहण शपथ समारोह संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत की प्रमुख समाजसेवी संगठन भारत सुरक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्वाचित पदाधिकारीगण पद ग्रहण शपथ समारोह पराड़कर स्मृति भवन गोलघर, मैदागिन संपन्न हुई। ज्ञातव्य हो कि परिषद के निर्वाचित पदाधिकारीगण का निर्वाचन फरवरी में 2026 में आम सहमति से संपन्न हुआ था। अध्यक्ष डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह (निवर्तमान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन, भदोही), उपाध्यक्ष डॉ विजय प्रताप सिंह (वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट), मुख्य सचिव डॉ सुल्तान खान, संयुक्त सचिव श्रीमती नीता सिंह को मुख्य अतिथि विश्व हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सुरक्षा परिषद के केंद्रीय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक एवं सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण कराया।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि ने आशा व्यक्त किया कि भारत सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी जन हित में ऐसे कार्य संपादित करेंगे जिससे परिषद के प्रति अटूट जन विश्वास कायम रहे। समारोह की अध्यक्षता परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद गांधी ने किया। विशिष्ठ अतिथि सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ राम अवतार पांडेय थे। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से भारत सुरक्षा परिषद के केंद्रीय सचिव राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव चौधरी कैलाश सिंह, आईएए संगठन के तारक नाथ गांगुली एडवोकेट, शशि वर्मा एडवोकेट, राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, राजन कुमार राय एडवोकेट, पवन कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, अखिलेश कुमार एडवोकेट, राजकुमार यादव एडवोकेट, बलदाऊ एडवोकेट, समासेविका श्रीमती सोनी चक्रवाल, डॉ सतीश चंद्र धरनी, डॉ एस एस गांगुली, ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा, केंद्रीय मुख्य सचिव डॉ सविता पूनम ने् आभार व धन्यवाद, संचालन बिहार सरकार के पूर्व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं परिषद के केंद्रीय सचिव डॉ जमीरुल इस्लाम ने किया।