Kashi ka News. रोटरी शिवगंगा ने प्रतियोगिता के विजेताओं किया पुरस्कृत ।

 रोटरी शिवगंगा ने प्रतियोगिता के विजेताओं किया पुरस्कृत।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा द्वारा शुक्रवार को पूर्वाह्न गत दिनों पृथ्वी दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता अंतरविद्यालय व विद्यालय दो स्तर पर आयोजित की गई थी। अन्तर्विद्यालय स्तर पर एस एस इंग्लिश एकेडमी की वैभवी गुप्ता प्रथम, मीठी यादव सेंट केसी मेमोरियल नयी सडक द्वितीय व सेंट केसी मेमोरियल नेवादा की आराध्या निषाद ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। 

विद्यालय स्तर पर एसएस इंग्लिश एकेडमी लोहटिया की सौम्या कुमारी प्रथम, अर्पित कसेरा द्वितीय व श्रेष्ठ गौड ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सेंट केसी मेमोरियल अलीशा गुप्ता ने प्रथम, देवांश प्रजापति द्वितीय व मानसी सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सेंट केसी मेमोरियल नेवादा की सुप्रिया सोनी प्रथम, आकृति त्यागी द्वितीय व लक्ष्मी यादव ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। स्प्रिंगडेल एकेडमी चोलापुर की अनन्या सिंह प्रथम, आराध्या सिंह द्वितीय व अनोखी विश्वकर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सरन एकेडमी कोनिया के अंश यादव प्रथम, आव्या शर्मा द्वितीय व आर्वी यादव ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

ज्ञातव्य हो कि पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2026 को यह प्रतियोगिता पाँच विद्यालयों में क्रमशः एस एस इंग्लिश एकेडमी लोहटिया, सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल नई सड़क एवं गौरा कला, स्प्रिंगडेल एकेडमी चोलापुर एवं शरन एकेडमी कोनिया में एक साथ आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया था। निर्णायक की भूमिका ख्यात चित्रकार अवनी धर ने निभाई। पुरस्कार वितरण क्लब अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव ज्ञानेश सेठ ने किया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक रविशंकर सिंह व रविनन्दन तिवारी रहे। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, अभिभावकों के साथ रोटरी क्लब के आनन्द बर्मन, विवेक वर्मा, मनोज अग्रवाल, तेज बहादुर जायसवाल, पंकज कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।