Kashi ka News. होटल मैनेजमेंट व कुलनरी आर्टस के छात्रों को मिली उपाधियां।

 होटल मैनेजमेंट व कुलनरी आर्टस के छात्रों को मिली उपाधियां। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के दुर्गाकुंड स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टीट्यूट (एनएफसीआई) में वार्षिक दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि होटल कास्टिलो के एग्जीक्यूटिव शेफ रविंद्र मौर्या द्वारा दीप प्रज्जवलन के के तत्पश्चात होटल मैनेजमेंट, कुलीनरी आर्ट्स और बेकरी कोर्सेज पूर्ण किये हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि वाराणसी आज पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य सत्कार) के क्षेत्र में एक बड़े वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। ऐसे में एनएफसीआई जैसे संस्थान युवाओं को विश्वस्तरीय व्यावहारिक एवं प्रायोगिक ज्ञान देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं। डिग्री प्राप्त करने वाले ये युवा देश-विदेश के बड़े होटलों में काशी और देश का नाम रोशन करेंगे। 

संस्थान के डायरेक्टर श्वेता खेमका, नेहा मेहरोत्रा, ब्रांच मैनेजर अफ्शा खान, शेफ मोहम्मद कादिर, सुमन, मधु रितिका वर्षा ने सभी पास-आउट छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि इन सभी एनएफसीआई के छात्रों को देश के प्रतिष्ठित ताज, रेडिसन, होलीडे इन, मेरिट आदि होटलों मे प्लेसमेंट के लिए बधाई है। समारोह मे मुख्य रूप से अलवीरा, अपूर्व, आशीष, वैभव, साजन, नरेंद्र, शालिनी, राजेश्वरी, रोहित, अंजलि, विजय, लक्ष्मी, निवेदिता आदि मौजूद थे।