एनडीआरफ जवान ने युवक की बचाई जान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। शनिवार सुबह वाराही घाट पर 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ टीम की नजर गंगा में स्नान कर रहे एक युवक पर पड़ी, जो अचानक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा।
एनडीआरएफ जवान ने तुरंत गंगा में उतर कर कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित तट तक लाया और प्राथमिक सहायता प्रदान की जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। युवक की पहचान पुनीत शर्मा (28 वर्ष), पुत्र विवेक शर्मा, निवासी गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई।
रेस्क्यू अभियान की सफलता के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने एनडीआरएफ टीम की सराहना करते हुए उनकी कार्यकुशलता की प्रशंसा की।


