Kashi ka News. युवा कांग्रेस नेता अनुपम राय ने माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर किया पेपर लीक का विरोध।

 युवा कांग्रेस नेता अनुपम राय ने माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर किया पेपर लीक का विरोध।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अनुपम राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैसासुर घाट पर पंडित पंकज महाराज द्वारा मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं पुजन व हवन कर अनोखे ढंग से विरोध किया और सभी ने माँ गंगा से प्रार्थना किया कि आगामी परीक्षा सकुशल संपन्न हो। 

इस अवसर पर युवानेता अनुपम राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस माँ गंगा को साक्षी मानकर मोदी ने काशी के विकास और देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया था, आज उसी देश के लाखों छात्र-छात्राएं परीक्षा व्यवस्था की खामियों और कथित अनियमितताओं से परेशान हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है जिसे लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने घाट पर माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रार्थना किया गया कि आगामी परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी पेपर लीक या गड़बड़ी के संपन्न हो। 

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार और शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है। छात्र-छात्राओं को बार-बार परीक्षा और अनिश्चितता का सामना न करना पड़े, इसके लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाना आवश्यक है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े मामलों में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि छात्रों का भरोसा बहाल हो सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा प्रदेश महासचिव अनुपम राय, पूर्व पार्षद प्रत्याशी दुर्गा मांझी, आशीष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।