नितिन, राजेंद्र, डॉ अंजू एवं आशीष विरेंद्र हुए मानद डाँक्टरेट से सम्मानित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस 2026 के शुभ अवसर पर नोएडा के सेक्टर-71 स्थित सनशाइन रेजीडेंसी होटल में 40वें अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल ऑनोरिस कॉज़ा अवॉर्ड काउंसिल (IHCAC) एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले नितिन श्रीवास्तव, राजेंद्र सक्सेना, डॉ अंजू खरे तथा आशीष विरेंद्र श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित विभूतियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान कर उनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं मानवीय योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम मे सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, समाजसेवियों, विधि विशेषज्ञों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


