Kashi ka News. इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा गया।

 इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा गया।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। न्यायपालिका के प्रहरी कहे जाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण को लेकर इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय विधि और कानून मंत्री एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम व कल्याण निधि में वृद्धि सहित 11 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी के माध्यम से सौपा गया तथा साथ ही उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह को भी दिया गया। 

जिला मजिस्ट्रेट ने एसोसिएशन द्वारा सौपे गए ज्ञापन को यथा स्थान तक भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालो मे केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ अरविंद गाँधी, उपाध्यक्ष एडवोकेट शशि वर्मा, महामंत्री एडवोकेट राकेश कुमार गुप्ता, एडवोकेट ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा सहित संगठन के दर्जनों अधिवक्तागण उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र और संविधान के रक्षक हैं। जब तक अधिवक्ता सुरक्षित नहीं होगा, तब तक आमजन को न्याय नहीं मिलेगा।