समाजसेवी संजय कसेरा द्वारा विश्व कल्याण हेतु रुद्राभिषेक
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। मां विंध्यवासिनी क्लब काशीपुरा, वाराणसी के अध्यक्ष संजय कसेरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बडी पियरी स्थित आवास पर विश्व कल्याण एवं राष्ट्र की उन्नति व लोकमंगल के कामना के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया।
इस अवसर पर संजय कसेरा ने बताया कि सावन के पवित्र माह के अवसर पर तथा 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर जगत पिता महादेव का रुद्राभिषेक किया गया तथा महादेव से प्रार्थना की गई की विश्व में जिस प्रकार से उथल-पुथल मची है उससे विश्वभर के समस्त जीव एवं मानव जाति के ऊपर संकट छाया हुआ है।
इन विपत्ताओं से विश्व की तथा समस्त मानव जाति की रक्षा करे। भारत देश उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो करके विश्व गुरु बने।
जगत के सभी जीव और मानव का कल्याण हो सके। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में समस्त कसेरा परिवार शामिल रहा।









