Kashi ka News काशी रस्तोगी महिला मंडल द्वारा भव्य रूप से मनाई गई तीजोत्सव

काशी रस्तोगी महिला मंडल द्वारा भव्य रूप से मनाई गई तीजोत्सव। 

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 15 सितम्बर, दिन शुक्रवार को काशी रस्तोगी महिला मंडल द्वारा आयोजित तीजोत्सव समारोह कचहरी स्थित बनारस क्लब के सभागार में भव्य रूप मनाई गई।

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता रस्तोगी ने बताया कि तीज हम महिलाओं का बहुत बड़ा पर्व है। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव माता पार्वती का पुजन कर अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना करती है। इस पर्व को उत्सव रूप में हमें मनाना चाहिए।

महामंत्री श्रीमती शशि रस्तोगी ने बताया कि आज हम सब महिला मंडल की बहनें गीत, डांस, नाटक  एवं कई तरह की गेम तथा मेहंदी प्रतियोगिता द्वारा भव्य रूप से तीजोत्सव समारोह मना रहें हैं।

समारोह की कुशल संचालन श्रीमती शशि रस्तोगी एव मेहमानों का स्वागत श्रीमती मंजु रस्तोगी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगीता रस्तोगी, शशि रस्तोगी, मंजु रस्तोगी, निशा रस्तोगी, सुविता रस्तोगी, ऋचा रस्तोगी, वीना रस्तोगी, किरन रस्तोगी, अनिता रस्तोगी, रीता रस्तोगी सहित महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रही।