Kashi ka News शाखा ओंकारेश्वर नगर मच्छोदरी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

शाखा ओंकारेश्वर नगर मच्छोदरी  का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी, दिनांक 5 फरवरी को  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी उत्तर भाग ओंकारेश्वर नगर मच्छोदरी प्रभात शाखा का वार्षिकोत्सव सहभोज के साथ मच्छोदरी पार्क में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया, तत्पश्चात स्वयं सेवकों द्वारा झंडा रोहण तथा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भैरवनाथ एवं विश्वेश्वर गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रतिदिन चलने वाली शाखा से शारीरिक व बौद्धिक कार्यक्रमों से स्वयंसेवको में व्यक्तित्व का निर्माण तथा राष्ट्रीय भावना जागृत होती है, देश की हर बेटी, हर बेटा राम का है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक आज राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने के लिए अपना योगदान देने के लिए तत्पर है। 

नगर संघचालक राजेश पांडेय एवं काशी विभाग के शारीरिक प्रमुख नन्दलाल जी ने स्वयंसेवक का निर्माण होने से लेकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजिक समरसता एवं निर्भयता  खेल के माध्यम से ही स्वयंसेवकों के अंदर आ जाते है।

इस अवसर पर सर्वश्री अमित अग्रवाल विद्यार्थी कार्यवाह, अर्जुनजी नगर विद्यार्थी विस्तारक, रामेश्वर जी कार्यवाह, नीरज जी शारीरिक प्रमुख, रमेश जी शाखा कार्यवाह, पार्थ जी मुख्य शिक्षक, ओमकृषण दास अग्रवाल, प्रेम नारायण सिंह, केशव आदि संघ के लोग उपस्थित रहे।