Kashi ka News. नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति का 11वे दिन भी हस्ताक्षर अभियान रहा जारी।

नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति का 11वे दिन भी हस्ताक्षर अभियान रहा जारी।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

रामनगर। दिनांक 12 सितम्बर, नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत आज 11 वे दिन वारीगढही मस्जिद के प्रांगण में हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का हर कदम लोकतंत्र व संविधान को कुचलने की एक साजिश होती रही है इसी तरह का एक साजिश कर भाजपा के तानाशाह नेतृत्व द्वारा जब नगर पालिका रामनगर धन बल से हासिल नहीं हो सका तो एक षड्यंत्र रचकर नगर निगम में विलय कर दिया। नगर निगम में विलय कर लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने के साथ ही नगर के जनता की भावनाओं की भी हत्या करने का काम किया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका बहाल करो की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के समस्त साथी नगर की जनता के साथ खड़ी है यही नहीं शीघ्र ही नगर निगम पर इंडिया गठबंधन के लोग घेरा डालो डेरा डालो अभियान चलाएंगे और यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक की नगर पालिका रामनगर को बहाल नहीं कर दिया जाता, नगर निगम से आजादी नहीं मिल जाती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

राघवेंद्र चौबे ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र नगर पालिका रामनगर को बहाल नहीं किया जाता है इसके लिए ऐतिहासिक जन आंदोलन होगा, ऐसा आंदोलन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कभी नहीं हुआ होगा। 

उन्होंने प्रदेश के मुखिया से जोरदार मांग करते हुए कहा है कि यदि नगर पालिका को यथाशीघ्र बहाल करने पर गंभीरता पूर्वक विचार करे अन्यथा इसका परिणाम गंभीर हो सकता है।

संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार रामनगर की जनता के धैर्य वह सब्र की परीक्षा ना ले क्योंकि गांधीवादी तरीके से चलाए जा रहे हैं आंदोलन की नीव बहुत मजबूत होती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह, सहसंयोजक शमशाद खां, सुजीत सिंह, इश्तियाक अहमद, आरती यादव, विनय मौर्य, इस्लाम अंसारी, शमशीर भाई, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, यासीन राईन, रोहित सोनकर, चंद्र प्रकाश मौर्य, शिवाजी मौर्य, अल्ताफ अहमद, साहिल राइन, धर्मराज भटू, सिराजुद्दीन, हाजी सत्तार, सलमान भाई, रोजन गिरसत, सुजात खान, अली जान, डॉ हारुन सलमान भाई, रोहित दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।