Kashi ka News. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नये पदाधिकारियों का चयन।

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नये पदाधिकारियों का चयन। 

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 8 सितम्बर, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की एक आवश्यक बैठक रविवार को कॉटन मिल में हुई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिम्पी सिंह ने जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए विभिन्न पदों नियुक्ति की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेश कुमार सिंह व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह भी मौजूद रहीं जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ महासचिव व विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ाने व क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की देख-रेख के लिये पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक के दौरान पार्टी की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुमार सिंह, रिम्पी सिंह, अंकुर ठाकुर, मनोज कुमार सिंह (के डी), प्रभात गुप्ता, राकेश सोनकर, रेनू मौर्या, श्रुति गुप्ता, गुंजा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।