Kashi ka News. उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के नवगठित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह संपन्न।

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के नवगठित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह संपन्न।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 12 सितंबर, कैंट स्थित रोडवेज कार्यशाला सभागार में दिनांक 11 सितम्बर, दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के नवगठित कार्यसमिति सन 2024-25 के पद ग्रहण के अवसर पर सम्मेलन आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता दुबे ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डी के त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार उपाध्याय रहे।

कार्यसमिति का गठन चुनाव अधिकारी आर टी भट्ट की देख-रेख में संपन्न हुआ।

नवगठित कार्यसमिति के अध्यक्ष संजय कुमार, मंत्री राजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय, उपाध्यक्ष रेवती शर्मा, संगठन मंत्री प्रवीण, संयुक्त मंत्री संतोष सिंह चुनें गये।

आयोजित सम्मेलन में परिवहन निगम में संविदा और आउटसोर्स श्रम शक्ति के उत्पीड़न, अवैध संचालन, और नियमित कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही मृतक आश्रितों की नियुक्ति, निगम और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश शासन और निगम प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डी के त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष कौशल मुनि मिश्र, उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा वाराणसी क्षेत्र के संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।