Kashi ka News. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन।

 फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 8 अगस्त, रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विश्वविद्यालय में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में एक भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशी के महापौर अशोक तिवारी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आरंभ नेत्रहीन बच्चों द्वारा हारमोनियम एवं ढोलक के साथ भजन प्रस्तुत कर किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात नेत्रहीन बालिकाओं ने महापौर अशोक तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, फैम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, गोविंद केजरीवाल, प्रदेश मंत्री गोकुल शर्मा, पूर्वांचल अध्यक्ष सनी जौहर एवं अन्य उपस्थित अतिथियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लिए भगवान से भाई की सलामती की कामना की। महापौर अशोक तिवारी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी बच्चे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं और आपके इस उत्साह और लगन को देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है और हमें इस पर्व के माध्यम से समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता फैम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा, धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन नेत्रहीन सत्यप्रकाश मालवीय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में फैम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, गोविंद केजरीवाल, प्रदेश मंत्री गोकुल शर्मा, पूर्वांचल अध्यक्ष सनी जौहर, घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान, शहर उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, युवा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, राजन जायसवाल, गौरव जायसवाल, महानगर महिला अध्यक्षा स्मिता लोहिया, कोषाध्यक्ष वर्षा सेठ, बीएचयू से सरोजिनी मोहपात्र, प्रधानाचार्य विजय मिश्रा, सत्यप्रकाश मालवीय एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।