स्वदेशी फूलों से सजी हिंडोला में विराजमान हुई राणी सती दादी।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 17 अगस्त, बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट द्वारा लंका मार्ग दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में पहली बार श्री राणी सती दादी झूलनोत्सव एवं भजनों की हाऊजी मनाया गया। कोलकाता से आए मालियों द्वारा बेंगलुरु से मंगाये गये रंग-बिरंगे फूलों के साथ स्वदेशी अनेक प्रकार के गुलाब, रजनीगंधा के फूलों से सजी हिंडोला में राणी सती दादी विराजमान हुई। मंदिर परिसर को अनेक प्रकार की पत्तियों से चमेली, रजनीगंधा, गुलाब, जलवेरी, कुंदफूलों से झालरों से सजाया गया।राजस्थान स्थित राणी सती का मंदिर का नजारा ऐसा लग रहा था जैसे झुंझुनू से चलकर राणी सती दादी काशी में भक्तों को दर्शन दे रही है। सर्वप्रथम विधि विधान से संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, मंत्री कृष्ण गोपाल तुलस्यान, त्रिदेव मंदिर के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल, सुरेश तुलस्यान, संजय अग्रवाल अग्गू, अशोक गिनोडिया ने सपत्नीक दादी की पूजा की। तत्पश्चात श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल के भजन गायक अनूप सराफ ने गणेश वंदना से शुभारंभ की, सूरत से भजन गायिका सुरभि बिरजुका का काशी में समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। भजन गायिका ने हाऊजी का अनोखा मनोरंजन प्रस्तुत किया, जिसमें 40 पर्ची भक्तों में बांटी गई, हर पर्ची में भजन लिखे थे जिसका पहला, दूसरा, तीसरा नंबर आया पर्ची में जो भजन लिखे थे उसे भजन गायिका बिरजूका ने भक्तों को भजन दादी दादी बोल, दादी सुण लेसी, सुण लेसी दादी सुण लेसी, बाटो बाटो आज बधाई झुंझुनू वाली घर में आई सुनाया, भक्त भजन सुनकर नाचते गाते रहे। अंत में प्रसाद स्वरूप भक्तों को अनेक पुरस्कार दिए। मारवाड़ी युवा मंच की सभी शाखाएं गंगा, , अन्नपूर्णा, मारवाड़ी महिला संगठन, शाखा की सदस्यो मधु तुलस्यान, मंजू , अनीता, उमा, श्यामा, निशा, अनीता, नैना, प्रीति, कविता, श्रद्धा, किरण, सरिता, उषा, सज धज के गजरा उत्सव चुनरी उत्सव एवं 56 भोग का उत्सव नृत्य करते मनाई। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। सवामनी का प्रसाद दादी को चढ़ाया गया, भक्तों में वितरण हुआ। भजनों का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। तीनों विग्रहों की आरती संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, मंत्री कृष्ण गोपाल तुलस्यान ने सपत्नीक ने उतारी। कार्यक्रम में सुरेश तुलस्यान, दीपक बजाज, अशोक गिनोडिया, संजय अग्रवाल अग्गू, सुनील नेमानी , विकास भावसिंका,आनंद भावसिंका, राजेश तुलस्यान, संजय पंसारी, पवन अग्रवाल, अनिल सराफ, कृष्ण कुमार काबरा, विजय खेमका, राम बुबना, राजेश पोद्दार सहित काफी संख्या में दादी भक्त गण उपस्थित थे।