Kashi ka News. भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला मुखयालय पर प्रदर्शन।

 भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला मुखयालय पर प्रदर्शन।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मोदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला व महानगर की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्व माता की लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग न केवल निंदनीय बल्कि लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सिंह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। अब इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांग दी है। यह हर मां, हर बेटे का अपमान है। जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथ में प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन कर रही थी जिस पर लिखा था "राहुल गांधी शर्म करो "राहुल गांधी माफी मांगो "कांग्रेस पार्टी माफी मांगों, "मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि।प्रदर्शन मे मुख्य रूप से महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, पूजा दीक्षित, रिचा सिंह, विभव सिंह, नेहा कक्कड़, चंद्रकला सिंह, तरुणा चतुर्वेदी, अंजली गुप्ता, रीना सिंह, अनीशा शाही, सारिका गुप्ता, ममता, लक्ष्मी सिंह, सीमा यादव, गौरी यादव, माधुरी, राधा, मुमताज बानो, सोना मौर्य सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।