काशी का न्यूज़ - जायसवाल समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जी का भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

जायसवाल समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु  जी का भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

ब्यूरो ए. के. सिंह 

वाराणसी, रविवार अपराह्न को जायसवाल क्लब के तत्वावधान में नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पीले रंग की पताकाओं से सुसज्जित भगवान सहस्त्रबाहु जी के रथ के आगे  माऊंटेड पुलिस के गार्ड सुरक्षा के लिए चल रहे थे। पीछे डमरू दल अपनी मनमोहक प्रस्तुति दे रहे थे।अक्षय ऊर्जा से संचालित वाहनों पर समाज की महान विभूतियों के तैल चित्र के माध्यम से उनके बारे में जानकारी भी दी गई। वैश्य समाज की एकता का ज्वलंत व अनुकरणीय उदाहरण पेश कर एक बड़ा संदेश दिया। शोभायात्रा नाटी इमली से उठकर राम कटोरा, लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग, गोदौलिया,बांसफाटक,चौक, मैदागिन, कबीर चौरा, पिपलानी कटरा होते हुए राम कटोरा के मार्ग से पुनः गणेश मंडपम पर पहुंच कर समाप्त हुई। रास्ते भर जगह-जगह पर शोभायात्रियो पर पुष्प वर्षा की जाती रही ।

शोभायात्रा का नेतृत्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल एवं जायसवाल क्लब के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया।

 शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सर्वश्री विधायक रमेश जायसवाल, विजय जायसवाल, मनीष जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजेश जायसवाल, ईशान राम जायसवाल, विशाल जायसवाल, जमुना दयाल, रामेश्वर जायसवाल, रीना जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, राजेश्वरी जायसवाल, मुस्कान जायसवाल, स्वाति जायसवाल सहित वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।