जानकी घाट हुआ हजारो दीपों से जगमग, तीन विभूतिओ का हुआ काशी गौरव से सम्मान, रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र।

जानकी घाट हुआ हजारो दीपों से जगमग,  तीन विभूतिओ का हुआ काशी गौरव से सम्मान, रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र। 

ब्यूरो वाराणसी ए. के. सिंह  
वाराणसी। केशरी नंदन स्मृति संस्थान के तत्वावधान मे भदैनी स्थित जानकी घाट पर देव दीपावली के अवसर पर आयोजित समारोह सांय अंधेरा होते ही केशरी नंदन स्मृति संस्थान के पदाधिकारी व सदस्यो ने एक साथ हजारो दीपक जलाएं। दीपक जलते ही जानकी घाट जगमगा उठा, जगमगाते दीपक आभा मां गंगा मे अद्भभूत रही। केशरी स्मृति संस्थान की अध्यक्ष डा उषा शाही व महासचिव डा कैलाश सिंह विकास ने काशी गौरव 2022 से सर्व श्री डा मनीष कुमार सिंह,(चिकित्सा सेवा) अभिषेक कुमार सिंह(समाज सेवा), शनि कुमार (समाज सेवा) अवनीश कुमार सिंह (समाज सेवा)को क्षेत्रो मे उत्कृट योगदान के लिए सम्मान पत्र, स्मृति चिहृं, अंगवस्त्र तथा गणपति चरित्र पुस्तक देकर सम्मानित किया। 

अतिथियो का स्वागत प्रभात शाही, संचालन डा कैलाश सिह विकास,धन्यवाद प्रकाश डा श्वेता  ने किया।

केशरी नंदन स्मृति संस्थान की अध्यक्ष डा उषा शाही ने मां गंगा का विधिवत पूजा अर्चना व महाआरती की।पूजन जितेंद्र कुमार ने कराया।जानकी घाट पर बनाया गया रंगोली आकर्षण का केन्द्र रहा।


देव दीपावली समारोह मे सर्वश्री डा मनीष कुमार सिंह, डा उषा शाही, प्रभात शाही, डा श्वेता, मानषी, डा कैलाश सिंह विकास, विजय कृष्ण सिंह, दाऊद, आनंद  कुमार सिंह, देवेद्र श्रीवास्तव, जितेद्र कुमार सिंह, तेजस कुमार सिंह, आशीर्वाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता,राधा सेठ, रिषी उपाध्याय, प्रकाश आचार्य सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।