वैश्य समाज ने मनाया श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती।

 









ब्यूरो वाराणसी, आंनद कुमार सिंह 

वैश्य समाज ने मनाया श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती।

वाराणसी, पैगम्बरपुर, पंचकोसी सिथत श्रीराम पी जी कालेज के प्रांगण में भारतीय वैश्य चेतना महासभा वाराणसी के तत्वाधान में कलवार समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव के अवसर पर आथितियों द्वारा भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्प वर्षा कर व बनारसी देशी अंदाज में बना मलाई एवं रबड़ी का केक काटकर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० श्री रविन्द्र जायसवाल जी, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद गाँधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वैश्य चेतना महासभा रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय वैश्य चेतना महासभा के वाराणसी महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल व संचालन युवा मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल क्लब,अजितेश जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल युवा मंच उत्तरप्रदेश, सतीश गांधी  प्रदेश अध्यक्ष भारतीय वैश्य चेतना महासभा, प्रदीप जायसवाल युवा प्रदेश अध्यक्ष, पारसनाथ जायसवाल  मंडल अध्यक्ष, प्रबंधक महेंद्र जायसवाल,दिवयांश जायसवाल  सहित अनेकों अथितियों एवं वैश्य चेतना महासभा वाराणसी महानगर के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।