प्रजापति समाज द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ब्यूरो वाराणसी ए. के. सिंह   

प्रजापति समाज द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाराणसी,  आज दिनांक 7 नवंबर 2022 को मैदागिन वाराणसी स्थित प्रजापति धर्मशाला प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रजापति समाज द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

रंगोली प्रतियोगिता के अतिथि गण संत श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज कबीर विचारक, भूतपूर्व इंजीनियर श्री चेखूर प्रसाद प्रजापति, श्री दीपक राजावत वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट लखनऊ, श्री राघवेंद्र चौबे समाजसेवी एवं श्री सामंत यादव वरिष्ठ पत्रकार सहारा परिवार जी रहें।

रंगोली प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार क्वीन फाइव स्टार ने जीता वही दूसरा इनाम प्रजापति ग्रुप सिंघम व तीसरा इनाम टाई के साथ नमस्तेस्तु व रंगबाज टीम ने जीता सभी प्रतियोगियों ने रंगोली प्रतियोगिता में अच्छे-अच्छे रंगोली सजाएं जजों ने कला, सोच एवं रंगोली प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन किया।

रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुरुआत अतिथि गण ने दीप प्रज्वलन के साथ किया वही अभय द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई। प्रांगण में मौजूद सैकड़ों लोगों के जयघोष वह तालियों की गूंज से प्रस्तुति का अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन , धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर राजकुमार प्रजापति, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, वंशराज प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सोमनाथ प्रजापति, मनोज चक्रवाल, शिव शंकर प्रजापति, अरविंद प्रजापति, राजेश प्रजापति, सोनी चक्रवाल, चंद्रप्रकाश प्रजापति, राम बच्चन प्रजापति एवं दुर्गा प्रसाद प्रजापति मौजूद रहे।