Kashi Ka News - समाजवादी पार्टी ने मनाई चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती

समाजवादी पार्टी ने चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती मनाई।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी, 23 दिसम्बर को  समाजवादी पार्टी के अर्दली बाजार स्थित जिला, महानगर कार्यालय पर किसानों के मसीहा कहें जाने वाले देश पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की 120 वीं  जयंती समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण एव पुष्प अर्पित कर मनाई गई तथा इस अवसर पर उनके जीवन दर्शन पर एक  विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीब, मजलूमों, किसानों के मसीहा थे,अपना सम्पूर्ण जीवन इनके हित के समर्पित कर दिया था, उनके समर्पण को सम्मान देने के लिए ही 23 दिसम्बर 2001 से किसान दिवस की शुरुआत की गई, किसान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि देना है। अन्य लोगों ने भी चौधरी साहब के जीवन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु शर्मा संचालन आनन्द मौर्य एव जितेंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री विष्णु शर्मा, दिलीप डे, डॉ ओ0पी0सिंह, डॉ बहादुर सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, आनन्द मौर्य, संतोष यादव सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मोजूद थे।