Kashi Ka News - कांग्रेसजनों ने पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया।

कांग्रेसजनों ने पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी, आज दिनांक 28 दिसम्बर को जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मैदागिन सिथत कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व.चंद्रमोहन पाण्डेय जी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दिया।

कांग्रेस पार्टी का 138 वर्षो से अनवरत सँघर्ष जारी है देश की सबसे पुरानी पार्टी व आज़ादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण की सूत्रधार, संघर्ष और जनसेवा के गौरवशाली इतिहास पर कांग्रेस के साथियों ने  संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की शपथ ली गयी।

इस अवसर पर राजेश्वर पटेल व राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस को अपने गौरवपूर्ण अतीत के इतिहास के साथ भारत के नवनिर्माण भविष्य के सँघर्ष कर रही है। भारत विभिन्न धर्मो, संस्कृतियों, भाषाओं और समाजों का ऐसा सुंदर गुलदस्ता है, जिसमें एक साथ कई फूल खिलते हैं, कई रंग दमकते हैं। और कांग्रेस पार्टी समानता, एकता, अखंडता पर विश्वास रखती है। हमें श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी तथा श्री राहुल गांधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी के रूप में कांग्रेस के नेतृत्व पर गर्व है, जिनका संकल्प देशहित में सेवा-भाव से काम करना है। अडिग संकल्प, स्पष्ट दिशा और मजबूत इरादों के साथ वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस को मदांध सत्ता की चुनौती के सामने खड़ा होना है, ताकि आने वाले समय में हमारी नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों की वजह से समाज के सभी वर्गों का विश्वास और समर्थन कांग्रेस को हासिल हो।हमलोगों को गर्व है, मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं जिसने हर परिस्थिति में सत्य, अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया।

इस अवसर पर सर्वश्री राजेश्वर पटेल, राघवेन्द्र चौबे, सतीश राय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सजीव सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, हसन मेहदी कब्बन, मोनाजिर मंजू, ऋषभ पाण्डेय, विनय सड़ेजा, संदीप पाल, गुलशन अली, मनोज वर्मा मनु, विवेक यादव, एखलाक अंसारी, प्रो एम एन वर्मा, कृष्णा लाल, रंजो गुप्ता आदि उपस्थित रहे।