Kashi Ka News - समाजवादी पार्टी की बैठक में लिया गया उम्मीदवारो का साक्षात्कार

 समाजवादी पार्टी की बैठक में लिया गया उम्मीदवारो का साक्षात्कार।


ब्युरो आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी, शुक्रवार को सर्किट हाउस में नगर निगम,नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। प्रत्याशी चयन के प्रभारी विधायक डॉ आर, के, वर्मा, विधायक जाहिद बेग ने महापौर, पार्षद, चेयरमैन पद के दावेदारों का साक्षात्कार लिया साथ ही प्रभारियों से गहन चर्चा भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दावेदारों की सूची बनाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिया जायेगा, वहीं प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी करेगें। उम्मीदवारों के चयन में सभी जातियों के वर्ग के लोगों को मौका दिया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष बिष्णु शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री डॉ बहादुर सिंह यादव, जिला महासचिव आनन्द मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी , प्रदीप मौर्य, पूर्व प्रत्याशी दक्षिणी विधानसभा किशन दीक्षित, राजदेव सिंह, पूजा यादव, आत्मा राम यादव, लक्ष्मी कांत मिश्र, लालू यादव, अतहर जमाल लारी, विजय जायसवाल, दीपचंद गुपता, सत्य प्रकाश सोनकर, डॉ ओ,पी, सिंह, अखिलेश मिश्र, वरुण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।