आम आदमी पार्टी का तिरंगा शाखा कार्यक्रम संपन्न।
वाराणसी, 11 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः8 बजे आम आदमी पार्टी उत्तरी विधानसभा महानगर वाराणसी द्वारा शास्त्री घाट पर तिरंगा शाखा कार्यक्रम का आयोजन अरविंद यादव अध्यक्ष उत्तरी विधानसभा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्टगान से हुआ, वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त दिए, अंत में देशभक्ति के नारों एव भारत माता की जयकारों से शास्त्री घाट गुंजायमान हो गया।
उक्त कार्यक्रम में सर्वश्री अखिलेश पाण्डेय महानगर अध्यक्ष, अब्दुल रकीब हैप्पी एड़वोकेट महानगर महासचिव, रोहित मौर्या, मेहदी हसन, अरविदं यादव अध्यक्ष उत्ररी विधानसभा, पीयूष श्रीवास्तव महासचिव उत्तरी विधानसभा, आदर्श गुप्ता मीडिया प्रभारी उत्ररी विधानसभा, अनुभव राय भावी प्रत्याशी वार्ड न. 31 नारायणपुर, रजनी कांत गौतम, मोरारी शर्मा आदि पदाधिकारीगणों की गरिमामई उपस्थिति रही।
.jpeg)
