Kashi Ka News - चौकाघाट आर्युवेदिक कालेज में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम

 चौकाघाट आर्युवेदिक कालेज में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित।

ब्युरो आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी, दिनांक 12 दिसम्बर, सोमवार को चौकाघाट सिथत राजकीय आयुर्वेद कालेज के कौमारभृत्य (बालरोग) विभाग की ओर से स्वर्णप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 334 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया।
कार्यक्रम की शुआरम्भ राजकीय आयुर्वेद कालेज की प्राचार्या प्रोफेसर नीलम गुप्ता, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के पुत्र एव अपर नगर आयुक्त प्रमिता सिंह के द्वारा बच्चों को स्वर्णप्राशन की बूंदें पिलाकर की गई। स्वर्णप्राशन से जहां बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है,वहीं बच्चों की बुद्धि का विकास तथा स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। नौ जनवरी को पुनः स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ रूचि तिवारी, डॉ अश्विनी कुमार गुप्ता, डॉ अजय चौधरी, डॉ आशीष कुमार गराई,अजय मिश्रा 'बीरू', प्रमोद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।