काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के प्रथम वर्षगांठ पर निकली भव्य शोभायात्रा।
ब्युरो आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी, मंगलवार को काशी नगरी पूरी तरह से शिवमय हो गई। कारण यह था कि आज से एक वर्ष पूर्व आज के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों से काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हुआ था।आज काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के प्रथम वर्षगांठ पर जहां एक ओर मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन वहीं दूसरी ओर मैदागिन क्षेत्र से विशाल शिव बरात एक भव्य शोभायात्रा के साथ निकलने से पूरी तरह काशी शिवमय हो उठी, काशीवासियों ने एक नये उत्सव को स्वीकार बड़े धूमधाम से मनाया।
दोपहर में मैदागिन चौराहें से शिव बारात एक विशाल शोभायात्रा के साथ निकाली गई, जिसमें रथ, घोड़े, बैंड बाजा, युवतियों का डांडिया नृत्य, डमरू दल द्वारा डमरू ध्वनि, शिव, काली स्वरूप धारण किए कलाकारों के करतब विभिन्न आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा मे मंत्री, विधायकगण, तथा काशी के अनेकों व्यापारिक, समाजिक एवं धार्मिक संगठनों के अलावा काशीवासियों ने बड़े ही धूमधाम से उत्सव को मनाया।
.jpeg)

