बनारस बार में अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह महामंत्री प्रदीप राय निर्वाचित ।
ब्युरो आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी, दिनांक 14 दिसंबर दिन बुधवार को बनारस बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में देर शाम परिणाम घोषित हो गया।
मतगणना परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद से राम प्रवेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर से अरविंद कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक)पद से चंदशेखर उपाध्याय, महामंत्री पद से प्रदीप राय, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद से मुकेश कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पद से राजेश प्रजापति, आय-व्यय पद निरीक्षक पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया करने से रिक्त हैं इस पद के मनोनयन की घोषणा बाद में किया जायेगा।
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय व प्रकाशन पद से अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधन समिति (15वरष से अधिक अनुभव) के छह पदों एवं (15 वर्ष से कम अनुभव) के छह पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद गठित वरिष्ठ समिति की ओर से सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
