सेंट्रल बार में छाछट और बनारस बार में चौवालिस प्रत्याशी चुनावी रणक्षेत्र में।
ब्युरो आनंद सिंह अन्ना
सेंट्रल बार चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष राधेलाल श्रीवास्तव एव सदस्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पांच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बारह, महामंत्री पद पर ग्यारह, संयुक्त मंत्री (प्रशासन)पद पर पांच, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन पुस्तकालय) पद पर चार, आय-व्यय निरीक्षक पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, मतदान सत्रह को और मतगणना अठारह दिसंबर को संपन्न होगी। वहीं बनारस बार के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह एव सदस्य प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि अध्यक्ष पद पर नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर सात, महामंत्री पद पर सात, संयुक्त मंत्री (प्रशासन)पद पर दो, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन पुस्तकालय)पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्यासी चुनाव मैदान में हैं, आय-व्यय निरीक्षक पद पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया है। प्रबंध समिती की छह पदों (15 वर्ष से अधिक वकालत) पर छह एव शेष छह पदों(15 वर्ष से कम वकालत) पर केवल पांच प्रत्याशी ने नामांकन किया है। प्रतिद्वंद्वी न होने के कारण प्रबंध समिति के सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन की घोषणा होनी है।
मतदान तेरह को और मतगणना चौदह दिसंबर को संपन्न होगी।
