Kashi Ka News - राष्ट्रीय समता पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के रामबचन यादव प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये

राष्ट्रीय समता पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के रामबचन यादव प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये ।

ब्युरो आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी, आज दिनाँक 11 दिसंबर दिन रविवार को मुर्दाहा वाराणसी में राष्ट्रीय समता पार्टी के कार्यक्रम में रामवचन यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा किया गया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह व महिला मंच की अध्यक्ष वंदना सिंह ने संयुक्त रूप से यह घोषणा किया तथा रामबचन यादव को माला पहनाकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय कमेटी के नेता राजकुमार गुप्ता, नेहरू राजभर प्रकाश जायसवाल, पुनवासी प्रजपति ने बारी बारी से नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर शशिप्रताप सिंह ने कहा कि मिशन राष्ट्रीय समता पार्टी के उद्देश्य हर घर हर बच्चों को शिक्षित बनाना स्कूल भेजना। सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में महिलाओं को साठ  प्रतिसत अधिकार दिलाना, राइट तो प्रोमिश का कानून लाना (जो वादा करो उसको पूरा करो) सभी सरकारी निशुल्क योजनाओं को खत्म कर शिक्षा व चिकित्सा को निशुल्क किया जाना। भष्टाचार को कम करने के लिये महिलाओ को प्रधान से प्रधानमंत्री तक साठ प्रतिशत आरक्षण मिले, तभी देश का विकास संभव है। 

इस अवसर पर कई गांवों के प्रधानोंकी भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव, जयनाथ यादव, रामप्रकाश यादव एव अध्यक्षता नवनुक्त रामबचन यादव ने किया।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री नेहरू राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष गुलाब राजभर, दिनेश पटेल, राजू पटेल, जितेंद्र पटेल, धर्मराज पटेल, रंजू देवी आदि लोग उपस्थित रहे।