Kashi Ka News - बीएचयू दीक्षांत समारोह में डॉ प्रियांश गर्ग को चार गोल्ड मेडल

बीएचयू दीक्षांत समारोह में डॉ प्रियांश गर्ग को चार गोल्ड मेडल प्राप्त।

ब्युरो आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के 102 वें दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस छात्रों के उपाधि वितरण में डाक्टर प्रियांश गर्ग को एमबीबीएस के सभी प्रोफेशनल एग्जाम्स में मैक्सिमम मार्क्स पाने के लिए एलुमनाई एसोसिएशन गोल्ड मेडल, प्रो पीडी जैन गोल्ड मेडल, डॉ केएस  राव मेमोरियल गोल्ड मेडल, डॉ कृष्णा जैन गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

उक्त अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ कमलाकर त्रिपाठी ने कहा कि हमें खुशी होती है जब पढाये हुए छात्र महामना जी के सपने को चरितार्थ करते करते हैं, अपने माता-पिता व परिवार का नाम रोशन करते हैं।

पिता डॉ संजय गर्ग ने कहा मेडिकल क्षेत्र त्याग, सेवा का क्षेत्र है, दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहना पड़ता है। माता डॉ रितू गर्ग ने कहा मुझे खुशी है कि मेरा पुत्र काशी नगरी में रहकर एव महामना के बगिया से सर्जरी विषय में अपने उद्देश्य को प्राप्त किया, भविष्य में एक अच्छा सर्जन बनकर बीएचयू व काशी नगरी का नाम रोशन करें। डॉ प्रियांश ने सम्मान पाकर कहा कि यह सब माता-पिता द्वारा मिले संस्कार एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से कर पाये है,मेरा सपना काशी में सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाएं, रोबोटिक सर्जरी कराने की है ताकि काशी मेडिकल के क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्थान प्राप्त करें।