सुधाकर महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने किया हंगामा।
ब्युरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी, दिनांक 8 दिसंबर, दिन गुरूवार को सुधाकर महिला महाविद्यालय (पांडेय पुर ) की छात्राओं ने बीएससी द्वितीय खंड के रिजल्ट की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दुपट्टे से कालेज के मेन गेट को बंद कर कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व हंगामा किया, जिसके कारण कालेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।
छात्राओं का आरोप है कि बीएससी द्वितीय खंड में ज्यादातर छात्राओं को शून्य से पांच अंक तक मिलें है,यही नहीं परीक्षा देने के बावजूद कुछ छात्राओं को एक पेपर में अनुपस्थित दर्शाया गया है।इस संबंध में बीएससी की इकतीस छात्राओं ने कालेज प्रबंधन से शिकायत की है इसके बावजूद भी कालेज प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की,ऐसे में हम सभी को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। प्रभारी प्रार्चाय के आश्वासन के बाद छात्राओं ने आंदोलन स्थगित कर दिए।
प्रभारी प्रार्चाय डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि बीएससी द्वितीय खंड में एक सौ सैंतीस में से बहत्तर छात्राओं को पचास से पैंसठ फीसदी अंक मिला है, फिर भी विद्यापीठ प्रशासन ने बीएससी की रेंडम दो कापी दिखाने का आश्वासन दिया है, इसके बाद भी रिजल्ट से असंतुष्ट छात्राएं नियमानुसार सुचना के अधिकार अधिनियम के तहत उत्तर पुस्तिका की फोटो कापी मांग सकती है।
