Kashi Ka News - नाविक समाज के समर्थन में खड़े हुए कांग्रेस नेता अनुपम राय।

 नाविक समाज के समर्थन में खड़े हुए कांग्रेस नेता अनुपम राय।

ब्युरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी, दशाश्वमेध घाट पर हुए नाविक समाज के महापंचायत में  नाविकों द्वारा पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त करते हुए निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है।

नाविक समाज का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता अनुपम राय ने कहा कि प्रशासन के रवैए के कारण हजारों नाविक घर बैठे है, जिन्होंने भगवान राम की सहायता की उन्हें पार लगाया,आज उस समाज का उत्पीडन किया जा रहा है, उन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है, मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूं नाविक समाज के समर्थन में साथ खड़ा हुं, प्रशासन द्वारा नाविकों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।