Kashi Ka News एस.वी.आई. मीडिया & ट्रेनिंग का 15 वां स्थापना दिवस सम्पन्न।

एस.वी.आई. मीडिया & ट्रेनिंग का 15 वां स्थापना दिवस सम्पन्न।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी, आज कबीर चौरा स्थित  कार्यालय पर एस वी आई मीडिया & ट्रेनिंग का 15 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। 

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से संस्थान के निदेशक डा कैलाश सिंह विकास व परीक्षा नियंत्रक आंनद कुमार सिंह ने की। तत्पश्चात प्रबंध कमेटी सदस्य आशीर्वाद सिंह, छात्र गण विजय कृष्ण सिंह, विक्रम कुमार, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। 

उक्त अवसर पर संस्थान के निदेशक डा कैलाश सिंह विकास ने कहा कि 2008 में  पत्रकारिता संस्थान, एस वी आई मीडिया & ट्रेनिंग की स्थापना की गई, 15 साल में लगभग सौ छात्रों ने पत्रकारिता में अध्ययन किया। जो  मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं, वर्तमान समय में युवाओं का झुकाव पत्रकारिता के क्षेत्र में बढ़ा है, पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार के अवसर है।

कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन आशीर्वाद सिंह ने किया।

समारोह में प्रमुख रूप से सर्वश्री डा कैलाश सिंह विकास, आशीर्वाद सिंह, आंनद कुमार सिंह, विजय कृष्ण सिंह, विक्रम कुमार, देवेंद्र श्रीवास्तव, अजय सेठ, गणेश चंद्र बेलवाल, तेजस कुमार सिंह, सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।