सराफा के दुकान में चोरों ने लगाई सेंध,पुलिस बनी किंकर्तव्यविमूढ़।
वाराणसी, दिन शनिवार को चितईपुर चौराहे के निकट ही रजनीश सेठ की सदगुरु अंलकार मंदिर नाम से दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए के गहने एवं नगदी उठा ले गये, इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापुरा मुहल्ले के निवासी रजनीश सेठ की चितईपुर में सराफा की दुकान है, शुक्रवार रात में दुकान बंद कर घर चले आए, शनिवार को सुबह चोरी होने की जानकारी मिली, चोर दुकान के बगल में बंद पड़े गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गोदाम एव दुकान के बीच का दीवार तोड़कर चार लाख रुपए के गहने और हजारों रूपए नगद लेकर चपंत हो गए, संयोगवश लॉकर को तोड़ पाने में असफल रहे। सुचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जल्द ही चोरी की खुलासा करने का आश्वासन दिया।
मालूम हो कि तकरीबन दो महीने के अंदर चोरों ने ताबड़तोड़ दर्जनों सराफा कारोबारियों के यहां चोरी कर आंतक मचा रखा, पुलिस प्रशासन के नाक में दम कर रखा है, अब तक एक भी चोर के नहीं पकड़े जाने से जहां सराफा कारोबारियों में दहशत है, वहीं पुलिस किंकर्तव्यविमूढ़ बनी हुई है।




