रोटरी गंगा द्वारा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं कंबल का वितरण।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
उक्त अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा 1000 कंबल बांटने का जो लक्ष्य है, उसी कड़ी में आज समस्त लाभार्थी को एवं कुष्ठ रोगी एवं वृद्ध आश्रम को प्रचुर मात्रा में कंबल प्रदान किए गए।
सभा को संबोधित करते हुए काशी कुष्ठ सेवा संघ के मंत्री एवं मुख्य अतिथि दीपक अग्रवाल जी द्वारा कहा कि मानव की सेवा सच्ची सेवा है, कब भगवान लाभार्थी के रूप में मिल जाए यह किसी को मालूम नहीं है, रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा करना है, उसी कड़ी में लगातार 15 दिनों से कंबल का वितरण किया जा रहा हे, यह क्रम ठंड को देखते हुए लगातार जब तक रहेगा, जारी रहेगा, उन्होंने बताया कि काशी कुष्ठ सेवा संघ परिसर में प्रतिदिन रोगियों की सेवा की जाती है, और ओपीडी द्वारा मरीजों को देख कर उचित दवा आदि प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में अनिलचंद जैन क्लब ट्रेनर, डॉ शोभनाथ सिंह, हरेकृष्ण कक्कड़ जी, प्रदीप कुमार एवं काशी कुष्ठ सेवा संघ के श्री रमेशचंद्र श्रीवास्तव बाबाजी जी का उल्लेखनीय योगदान रहा।
