Kashi Ka News पुनः भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जेपी नड्डा ने बाबा दरबार में टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद

पुनः भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जेपी नड्डा ने बाबा दरबार में टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी, दिन गुरूवार को दुसरी बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरें पर वाराणसी आगमन हुआ और बाबा दरबार में मत्था टेककर बाबा से आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने अपने दौरे के दुसरे दिन शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे और विधीवत दर्शन-पुजन किया तथा मंदिर के समीप ही चाय की दुकान पर चाय पी, तत्पश्चात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के अर्चकों ने बाबा का षोडशोपचार विधि से पुजन करवाया। दर्शन-पुजन के बाद वह पुलिस लाइन पहुंच कर हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू, मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर आदि मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किये गए थे।