Kashi Ka News कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता श्रीवास्तव हुई प्रेस से रूबरू, कहा पुरूषों में भी स्तन कैंसर संभव
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता श्रीवास्तव हुई प्रेस से रूबरू, कहा पुरूषों में भी स्तन कैंसर संभव ।
वाराणसी, विगत पच्चीस वर्षों से कैंसर रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगी शहर की सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता श्रीवास्तव ने अपने क्लिनिक के रजत जयंती वर्ष के सुअवसर पर शिवाला चौराहा सिथत सर्जिकल क्लिनिक पर पत्रकार वार्ता की।
पत्रकार वार्ता में डॉ विनीता श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि वाराणसी और आस-पास के जिलों में ढाई दशक से चिकित्सा कर्म करते हुए हमने पाया कि स्तन सम्बंधी अन्य विकार या कैंसर की पहचान अशिक्षा जनित, उपेक्षा जनित एव अज्ञान के कारण बहुत देर में हो पाती है, ऐसी स्थिति में मरीज में खतरे का स्तर बहुत बढ़ जाता है और उसका इलाज कठिन हो जाता है, बहरहाल यह लाइलाज हरगिज नहीं, बशर्ते वीभत्स रूप लेने से पहले इसकी पहचान हो जाए और समर्थ एवं कुशल चिकित्सक द्वारा समय पर इसका उपचार शुरू कर दिया जाए, अध्ययनों के अनुसार विश्व में विभिन्न कारणों से होने वाली स्त्रियों की मौत का दुसरा सबसे बड़ा कारण स्तन कैंसर ही है, स्तन कैंसर केवल स्त्रियों को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी हो सकता है, पुरूषों में स्तन कैंसर का एक बड़ा लक्षण उनके स्तनों का बढ जाना भी है, ऐसे लक्षण दिखाई देने पर फौरन जांच करवाकर इलाज शुरू कर देना चाहिए, तेरह वर्ष के ऊपर की बच्चियों को बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के हेतू वैक्सीन भी लगाई जाती है।
उन्होंने आगे बताया कि मरीजों में स्तन कैंसर की पहचान जल्द से जल्द होने और तदनुसार तत्काल उनका इलाज शुरू करने के लिए वह पच्चीस वर्षों से लगातार पीड़ितों और उनके परिवारों को जागरूक तथा प्रेरित करने के काम में लगी है ताकि कैंसर की पहचान जल्द से जल्द हो सकें, इसके लिए कैंसर विजेताओं के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे उनका परस्पर संवाद तथा संबल बना रहता है, हर साल अक्टूबर माह को अंतरराष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को निशुल्क स्तन कैंसर स्क्रीनिंग कराई जाती है, तथा वरिष्ठ नागरिकों और सैन्यकर्मियों को समूची चिकित्सा में विशेष छूट की भी व्यवस्था है।
डॉ विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि अपने सर्जिकल क्लिनिक के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के उपलक्ष्य में वह आगामी 23 - 24 जनवरी को दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक निःशुल्क परीक्षण कराने जा रही है, इस दौरान रोगियों की जांचों और आपरेशन में चालीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
