Kashi Ka News राष्ट्रीय समता पार्टी का मकसद है घर घर शिक्षा पहुंचे।

राष्ट्रीय समता पार्टी का मकसद है घर घर शिक्षा पहुंचे।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी, दिनाँक 22 जनवरी रविवार को बेनीपुर स्थित चौरा माई मंदिर पर राष्ट्रीय समता पार्टी की एक सभा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामबचन यादव एवं संचालन दिनेश यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयोजक शशिप्रताप सिंह कहा कि शिक्षा पा कर ही इतिहास बनाया जा सकता है, रासपा का मिशन साफ है जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा, हमारा मिशन साफ सुथरी है,

1- राइट टू प्रोमिश ( जो वादा करो पूरा करो)। 
2- शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क हो (सभी निशुल्क योजनाओं को बंद करे)। 
3- महिलाओं को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 60℅ भागीदारी तय हो।  
4- 
भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये महिलाओ की भागीदारी बढ़े।  
5- सांसद विधायक की 
पेंशन 01 बार का ही मिले।  

इस अवसर पर विजय सोनकर को जिलाध्यक्ष वाराणसी एस टी प्रकोष्ठ, सूरज यादव जिला उपाध्यक्ष वाराणसी, अवनिश पटेल मंडल अध्यक्ष संस्कृतिक प्रकोष्ठ, केशव राजभर जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ट, महेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ट बनाया गया, रामबचन यादव को पिछड़ा प्रकोष्ठ से हटाकर मेन कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा किया गया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच दीदी वंदना सिंह, पुनवासी प्रजापति, जायनाथ यादव, राजकुमार गुप्ता, रामप्रकाश यादव, प्रकाश जायसवाल, प्रेमनाथ सिंह, दीप सिंह, सुमन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।