Kashi ka News कांग्रेसजनों ने हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में लोगों को किया जागरूक

कांग्रेसजनों ने हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में लोगों को किया जागरूक।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी, आज दिन मंगलवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा दक्षिणी विधानसभा के अंतर्गत मैदागिन चौराहे से भारत रत्न राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मध्यमेश्वर वार्ड में राहुल गांधी जी का पत्र व राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बीजेपी सरकार के ऊपर लगाए गए चार्ज शीट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने व संयोजन उपाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि दो महीने तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी का देशवासियों को संबोधित पत्र व वर्तमान मोदी सरकार के ऊपर लगाए गए चार्जशीट को बनारस के सभी वार्डो में घर - घर जा कर वितरण कर लोगो को जागरूक किया जायेगा व सम्मानित जनता को बताया जाएगा की कैसे मोदी सरकार देश को बर्बादी की तरफ लेजा रही हैं व आम लोगो के हित में कार्य न कर केवल अपने सहयोगियों व चन्द लोगो के हाथों की कठपुतली बनी हुई हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राघवेन्द्र चौबे, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, डॉ राजेश गुप्ता, असलम खां, तुफैल अंसारी, एखलाक अंसारी, विजय देवल, राजेश्वर विश्वकर्मा, अब्दुल हमीद धोड़े, रामजी गुप्ता, शाहिद जमाल, इम्तियाज अहमद, किशन यादव, दीपक यादव, मुमताज अहमद, विनोद गौड़, कृष्णा गौड़, जलाउद्दीन बाबा, राज जायसवाल, शमीम हैदर, विकास पाण्डेय, प्रवीण यादव, अश्विनी यादव, राजेन्द्र मिश्रा आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।