Kashi Ka News रोटरी क्लब का मूल उद्देश्य सेवा, मानव सेवा ही सच्ची सेवा

रोटरी क्लब का मूल उद्देश्य सेवा, मानव सेवा ही सच्ची सेवा।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी, रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा एक हजार कंबल बांटनें के लक्ष्य को आज पुनः सातवीं बार राजातलाब के कोयली गांव में गांववासियों को वृहद स्तर पर कंबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक अस्थाना डिस्टिक सेक्रेट्री ने कहा कि रोटरी क्लब गंगा लगातार वाराणसी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण कर रही है, जो कि बहुत पुनीत कार्य है, इस तरह के कार्यों से समाज के जरूरतमंदों को लाभ प्राप्त होता है, मैं क्लब के सेवा भाव के लिए इनकी भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं।

प्रारंभ में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे सुजीत केसरी  ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। क्लब के चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, और रोटरी क्लब का मूल उद्देश्य सेवा करना है और हम लोग उसी कड़ी में लगातार विभिन्न स्थानों पर कंबल का वितरण कर रहे हैं, कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा, समाज में जहां भी आवश्यकता है, वहां हम सभी जाकर वृद्धा आश्रम, अनाथालय, प्राथमिक विद्यालय, कुष्ठआश्रम एवं विभिन्न गांव में जाकर कंबल का वितरण कर रहे हैं।

कंबल वितरण समारोह में लाल बहादुर शास्त्री शोध संस्थान एवं जागृति मंच का विशेष योगदान भी रहा।

उक्त अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर बी एन सिंह, बालाजी, मनोज जी, मनोज केशरी, विभू रत्ना, बबलू सेठ, आनंद सिंह एवं लंदन यूके से पधारी समाजसेवी भी उपस्थित रहीं।