Kashi ka News कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रंद्धाजलि, भारत जोडो यात्रा के समापन पर किया झंडारोहण

कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रंद्धाजलि, भारत जोडो यात्रा के समापन पर किया झंडारोहण।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी, आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के पुण्यतिथि व भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्क में गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा हुआ व भारत जोड़ो समापन पर झंडारोहण हुआ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री मा0 अजय राय जी रहे।

उक्त अवसर पर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि "भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आज पुण्यतिथि है, गांधी के व्यक्तित्व व योगदान को शब्दों में समेटना मुश्किल है गाँधी जी विराट व्यक्तित्व के उदाहरण थे, महात्मा गांधी सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे, उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए सत्य और अहिंसा को अपनाया और जीत हासिल की,"अहिंसा परमो धर्म:" का उनका संदेश पुरी दुनिया में मशहूर है, भारत ही नहीं विदेशों तक लोग किसी आंदोलन या प्रदर्शन के लिए अंहिसा के मार्ग को अपनाते हैं, गाँधी जी को आत्मसात करते हुए राहुल गाँधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा करके भारत जोड़ो यात्रा के रुप में भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।"

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व ऐतिहासिक सफलता मिली। राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, शांति, सदभाव, प्रेम भाईचारा का प्रतीक रहा भारत जोड़ो यात्रा, जनता का अपार जनसमूह यात्रा से जुड़ा व अपनी बातों को साझा किया, बच्चे, बूढे, नौजवान, छात्र, महिलाएं, बहन, बेटियां सभी लोग इस यात्रा की साक्षी बनी, भाजपा ने जनता के बीच नफरत का बीज बोया है, अशांति का माहौल बनाया है, जिससे भय का वातावरण पूरे उत्तर प्रदेश में है, जाति- धर्म के नाम पर भाजपा में पूरे देश का बंटाधार कर दिया है, अब लोग जागृत हो रहे है व भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जुड़ते हुए अपनी अपनी पीड़ा बताया, आम जनमानस को विश्वास है की उनकी पीड़ा को दूर करते हुए देश व प्रदेश का अगर कोई बेहतर विकास करेगा तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस, भारत जोड़ो यात्रा इसलिये जरूरी है की इससे पहले हमारे गणतंत्र के मूल्यों पर कभी उतना नृशंस हमला नहीं हुआ, जितना कि पिछले कुछ समय से हो रहा है, इससे पहले कभी नफरत, विघटन और बहिष्करण के भाव देश पर उस तरह से नहीं लादे गए जिस तरह से इन दिनों लादे जा रहे हैं, इससे पहले कभी हम पर उस तरह से निगाहें नहीं रखी गईं और हमें उस स्तर के प्रचार और दुष्प्रचार का सामना नहीं करना पड़ा, जितना कि अब करना पड़ रहा है, इससे पहले देश ने कभी ऐसी निष्ठुर सरकार नहीं देखी, देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं, मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे, नफरत रूपी भाजपा सरकार को विदा करेंगे, आज़ादी के बाद साल 1948 में जवाहर लाल नेहरु ने लाल चौक से तिरंगा लहराकर देश को दिया था एकता और भाईचारे का संदेश, राहुल गांधी ने इतिहास दोहराते हुए उसी परंपरा को निभाया लाल चौक पर तिरंगा फहराया है, आने वाले समय में परिवर्तन सुनिश्चित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश्वर सिंह पटेल एवं राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रुप से किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री अजय राय, राजेश्वर सिंह पटेल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सजीव सिंह, फ़साहत हुसैन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, अशोक सिंह, मनोज दृवेदी, साजिद अंसारी, पंकज चौबे, विजय शंकर पाण्डेय, मनीष मोरोलिया, अफजाल अंसारी, तुफैल अंसारी, हसन मेहदी कब्बन, विनोद शुक्ला, वैभव त्रिपाठी, राजीव राम, मनीष शर्मा, श्रवण गुप्ता, मानु, रंजीत तिवारी, पीयूष श्रीवास्तव,  इम्तियाज, किशन यादव, शाहिद जमाल, एखलाक, बदरे आलम, धोधे भाई, विकास पाण्डेय, अश्वनी यादव, घनश्याम मौर्या, चक्रवर्ती पटेल, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।