Kashi ka News क्षत्रिय महिला समिति ने जरूरतमंदों में उलेन वस्त्र व कम्बल बांटकर मनाई मकर संक्रान्ति

क्षत्रिय महिला समिति ने जरूरतमंदों में उलेन वस्त्र व कम्बल बांटकर मनाई मकर संक्रान्ति।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 15 जनवरी दिन रविवार को गुरु धाम चौराहे पर क्षत्रिय महिला समिति की मण्डल अध्यक्ष, समाजसेविका प्रियम्बदा सिंह ने गरीबो, असहायों एव जरूरतमंदों के बीच ऊलेन वस्त्र व कम्बल बांट करके मकर संक्रांति पर्व बड़े धूमधाम से मनाई। 
इस भीषण पड़ रहे ठंड के मौसम में ऊलेन वस्त्र व कम्बल पा करके  जरूरतमंद लोगों का चेहरा खिल उठा, इस मौके पर सैकड़ों लोगों में उलेन वस्त्र एव कम्बल वितरण किए गये।
इस अवसर पर क्षत्रिय सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष इंजिनियर वशिष्ठ नारायण सिंह, क्षत्रिय महिला मंडल अध्यक्ष प्रियम्बदा सिंह, वरिष्ठ सदस्य चन्द्र नारायण सिंह, भाई लाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास आदि लोग शामिल रहे।