राष्ट्रीय समता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी की विचारधारा एक है
इस अवसर पर संस्थापक शशिप्रताप सिंह ने कहा कि मित्रता के साथ-साथ राजनीतिक विचारधारा भी रासपा,सपा की एक है, जिस विचारधारा को हम साथ मिलकर जन-जन तक पहुचाएंगे, लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे, नगर निगम में सपा मेयर प्रत्याशी को जीताकर परचम लहरायेगे, 27 साल की पुरानी इमारत गिरा करके समाजवादी किला बनायेंगे, भाजपा की ठगवाजी से जनता को बचायेंगे जल्द ही 'संविधान बचाओ यात्रा' का शुभारंभ भी किया जाएगा। ओमप्रकाश राजभर की मांग गाजीपुर जिला का नाम बदलने के सवाल पर कहा कि सबसे पहले उन्हें ओपी राजभर नाम बदलकर झूठा राजभर रखना चाहिये।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री शशि प्रताप सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, प्रकाश जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, राम वचन यादव, कैप्टन राजकुमार, रेखा सिंह, दीपा सिंह, सुमन सिंह, जय नाथ यादव, राम प्रकाश यादव, गुलाब राजभर, जितेंद्र पटेल, धनराज पटेल, रवि कपूर, संतोष कपूर, नेहरू राजभर, ह्रदय राजभर, राज बहादुर पटेल, प्रेमनाथ सिंह, दिनेश पटेल, अरविंद सिंह, सुजीत यादव, वरुण सिंह, मृत्युंजय सिंह, डॉ संजय कुमार, अजय मिश्रा, केशव सिंह, सूरज यादव, विजय सोनकर, सुनील प्रजापति, रमेश राजभर, दिलीप श्रीवास्तव, सूजीत गुप्ता, विजेंद्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।
