वीणापाणी वार्षिकोत्सव में श्रेष्ठ अध्यापिका दुर्गा सेठ हुई पुरस्कृत।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी, राजघाट, भंदऊ चुंकी स्थित वीणापाणि शिक्षा निकेतन विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य, गीत आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक जितेंद्र उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य कंचन उपाध्याय एवं मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की अध्यापिका दुर्गा सेठ को श्रेष्ठ अध्यापिका सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बृजमोहन तिवारी, मानिस सोनी, प्रीति गुप्ता, स्नेहा खरवार, श्रेया चोबे, मनीषा गुप्ता, चंदा गुप्ता, निशा तिवारी, ममता आदि के साथ विद्यालय के सभी छात्र-छात्राऐ मौजूद रहे ।
