Kashi ka News महाशिवरात्रि को अतिप्राचीन श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर महादेव का मनाया जायेगा वार्षिकोत्सव
महाशिवरात्रि को अतिप्राचीन श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर महादेव का मनाया जायेगा वार्षिकोत्सव।
वाराणसी, भदऊं चूंगी, राजघाट सिथत श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम (आरा शहाबाद) में महाशिवरात्रि पर्व पर अति प्राचीन श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर महादेव जी का भव्य श्रृंगार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा वार्षिकोत्सव समारोह मनाया जायेगा।
श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम के महंत श्री वैभव गिरी जी महाराज ने 'काशी का न्यूज' को बताया कि 13 वीं सदी में पूर्व गुरु महाराज दंडी स्वामी जी महाराज कर कमलों द्वारा स्थापित अति प्राचीन श्री यमुनेश्वर महादेव जी का परंपरागत तरीके से गत वर्षों की भांति ही, इस बार और भी भव्य रूप से महाशिवरात्रि पर्व पर दिव्य श्रृंगार, महाआरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
उस दिन बाबा के दर्शन-पुजन को दुर -दुर से आश्रम के शिष्य एवं भक्तगण आते हैं। रात्रि तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण होता रहता है।






