Kashi ka News श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न

श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न।

श्री यमुनेश्वर महादेव 

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी, दिनांक 18 फरवरी को  भदऊं चुंगी, राजघाट स्थित श्रीं सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम (आरा शहाबाद) में महाशिवरात्रि पर्व पर अति प्राचीन श्री यमुनेश्वर महादेव का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

महंत श्री वैभव गिरी महाराज ने बताया कि विगत सैकड़ों वर्षों से महाशिवरात्रि पर्व पर चली आ रही वार्षिकोत्सव को इस वर्ष भव्य रूप से मनाई गई। मंदिर का रंग-रोगन एव सुंदरीकरण का कार्य महीनों चल रहा था। मंदिर की विधुत झालरों एवं मालाओं से भव्य सजावट की गयी। श्री दंडी स्वामी एव गुरुमूर्ति कक्ष की दिव्य सजावट की गयी। मंदिर शिखर पर सुंदर ध्वजारोहण के उपरांत श्री यमुनेश्वर महादेव जी का अभिषेक एव भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गयी  रात्रि भर संगीतमय जागरण में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन चला। इस दौरान श्रद्धालुओं में ठंडई तथा फलाहार वितरण होता रहा।