प्रजापति (कुं) हितकारिणी सभा की बैठक में "आम सभा" की तारीख घोषित हुई।
वाराणसी,दिनांक 12 फरवरी को प्रजापति (कुं) हितकारिणी सभा, प्रजापति बाग, नई पोखरी, वाराणसी के संरक्षक मंडल द्वारा मैदागिन स्थित संस्था के आजीवन सदस्य राजकुमार प्रजापति के आवास पर सांयकाल एक बैठक आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता संरक्षक गुलाब प्रसाद ने की, बैठक में संरक्षक मंडल, तदर्थ प्रबंध समिति एवं संस्था के आजीवन व साधारण सदस्य शामिल हुए।
बैठक में श्रीमान जिलाधिकारी आदेशमय कार्यालय सहायक निबंधक, फर्म्स सोसाइटी चीट्स वाराणसी के द्वारा प्राप्त आदेश एवं संस्था संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए चुनाव प्रक्रिया के पूर्व आम सभा की बैठक करने हेतु दिनांक 26 फरवरी 2023, दिन रविवार को स्थान-प्रजापति (कुं) हितकारिणी सभा, सी 20/4 प्रजापति बाग, नई पोखरी वाराणसी पर समय अपराहन 12:00 बजे से करने के साथ अन्य चुनाव कार्यवाहियों की आम सभा के बैठक में निर्णय करने की संरक्षक मंडल द्वारा घोषणा की गई।
बैठक में मौजूद सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन, कार्यालय सहायक निबंधक, फर्म्स सोसाइटी चीट्स वाराणसी के अब तक के प्राप्त सहयोग पर आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जगदीश प्रसाद, कृपा शंकर प्रजापति, त्रिभुवन नाथ प्रजापति, दिनेश प्रजापति, शोभनाथ प्रजापति, कन्हैया लाल प्रजापति, संजय प्रजापति, विजय प्रजापति, गोविंद प्रजापति, राजेश चक्रवाल, मधुबाला चक्रवाल,मनोज चक्रवाल इत्यादि सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।
