काशी में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया।
वाराणसी, गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काशी आगमन पर समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट पर माल्यार्पण एवं गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट से अखिलेश यादव सीधे जवाहर नगर स्थित दिवंगत सपा नेता प्रदीप बजाज के आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलते ही मार्ग में जगह-जगह सपा मुखिया का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित, पूर्व मंत्री मनोज राय,रीबू श्रीवास्तव, संतोष यादव बबलू, प्रभू नारायण यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, डॉ उमाशंकर यादव, उदय लाल मौर्य, अशफाक अहमद डब्लू, हरीश नारायण सिंह, अजहर जमाल लारी, डॉ ओ0 पी0 सिंह, महेंद्र यादव, संजय मिश्रा, गणेश यादव, प्रदीप जायसवाल, हर्ष राजभर, राजु यादव, उमेश प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
